परवेज अख्तर/सिवान :
चोरी के आरोप में किशोर को पेड़ में बांधकर पीटने का मामला प्रकाश में आया हैं. मामला महाराजगंज थाना क्षेत्र के पटेढा़ गांव का है. जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि पटेढा़ गांव के कुछ युवक एक 15 वर्षीय किशोर को दुकान में चोरी के आरोप में रस्सी के सहारे पेड़ में बांधकर उसके जबरदस्त पिटाई की है.
जिससे वह अधमरा हो गया है. ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर किशोर को छुड़ाया. जबकि उक्त किशोर अपने को निर्दोष बता रहा है. किशोर की पहचान पटेढा़ गांव निवासी बटन साह के 15 वर्षीय पुत्र गणेश सोनी के रूप में हुई. इस संबंध में किशोर के पिता गणेश साह ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. इस संबंध है थानाध्यक्ष दयानंद सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल कराई जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…