परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के रामापाली रेलवे नहर पुल के समीप एक युवक ने जहर खाकर और नहर में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया. युवक की पहचान थाना क्षेत्र के तक्कीपुर गांव निवासी उमाशंकर दुबे के 40 वर्षीय पुत्र जयप्रकाश दुबे के रूप में हुई है. बताते चलें कि नहर में कूदने के बाद युवक डूबने लगा. जिसके बाद ग्रामीणों ने डूब रहे युवक को नहर से बाहर निकाला. नहर से बाहर निकालने पर युवक ने बताया कि वह जहर खाया है और उसके पेट में तेज दर्द हो रहा है. ग्रामीणों ने तत्काल इस बात की सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को अपने कब्जे में ले लिया और एंबुलेंस बुला कर प्राथमिक उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा दिया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर स्वास्थ्य हेतु सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया हैं.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…