Maharajganj News

महाराजगंज में विकास मित्र के जगह पर भाई कार्यो का करता है निष्पादन

परवेजअख्तर/सिवान :- जिले के महाराजगंज में वैश्विक महामारी कोविड-19 को लेकर जारी लाॅकडाउन के बीच सरकार के द्वारा गरीब निसहाय जरूरतमंदो के लिए चलाएं जा रहे विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रखंड के देवरिया पंचायत के गरीब व जरूरतमंदो को नहीं मिल रहा है। इस संबंध में देवरिया पंचायत के ग्रामीणों ने अनुमंडल पदाधिकारी मंजीत कुमार को आवेदन देकर पंचायत के विकास मित्र शोभा कुमारी को पंचायत में नहीं मौजूद रहने व उनके जगह पर उनके भाई पंचायत शिक्षक चंदन राम के द्वारा कार्यों का निष्पादन किए जाने की बात कही है।

ग्रामीण सुनील कुमार राम,टिंकू कुमार राम, वीरेन्द्र प्रसाद, दीपक कुमार, सत्येन्द्र कुमार आदि ने अपने दिए आवेदन में कहा है कि हमारे पंचायत के विकास मित्र शोभा कुमारी की शादी बहुत पहले हो चुकी है। वह अपने शादी के बाद से अपने पति के पास बनारस में ही रहती है और उनके जगह पर उनका सारा काम उनका भाई पंचायत शिक्षक चंदन राम करता है। जिससे पंचायत के सभी कार्य बाधित हो रही है। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर देश में जारी लॉकडाउन में सरकार द्वारा चलाए जा रहे आर्थिक सहायता, खाद्यान्न आदि योजना के लाभ से पंचायत के जरूरतमंद वंचित हो रहे है।

जिसके चलते कई गरीब जरूरतमंद परिवार के सामने इस विकट परिस्थिति में परिवार के भरण-पोषण की समस्या उत्पन्न हो गई है।वही अनुमंडल पदाधिकारी मंजीत कुमार मामले को गम्भीरता से लेते हुए संबंधित विकास मित्र को कारण बताओ नोटिश जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। विद्यालयों में बंद है पठन-पाठन, तो गेहूं के बोझों से खचाखच भरा गया सरकारी स्कूल भवन परिसर ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026