परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के मखनुपुर गांव में एक दम्पति को गांव के ही कुछ लोगों द्वारा मारपीट कर घायल करने की सूचना प्राप्त है. घायल महिला मंशा देवी पति गया प्रसाद निवासी मखनुपुर ने आवेदन देकर बताया है कि वह अपनी जमीन में घर बनवा रही थी.
इसी बीच गांव के ही सतेंद्र शर्मा, विवेक शर्मा, महिला के भाई विश्वकर्मा प्रसाद, उमेश प्रसाद, राजू प्रसाद व गांव के उमा साह निर्माण स्थल पर पहुंच कर गृहनिर्माण को रोकने व भविष्य में फिर कभी कार्य नहीं करने की धमकी दी गयी. साथ ही मारपीट करने लगे बीच-बचाव को जब महिला के पति पहुंचे तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया. जाते-जाते भी कार्य दुबारा नहीं करवाने व करवाने पर जान से मार देने की धमकी दी. वहीं इस मामले में पुलिस जांच कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…