शहर के तरवारा मोड़, बबुनिया मोड़, बैलहट्टा, चिकटोली समेत शहर के कई हिस्सों में बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन कटे

परवेज अख्तर/सिवान: बकाया बिजली बिल की वसूली को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत विद्युत विभाग ने बड़े बकाएदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।अभियान के तीसरे दिन यानी गुरुवार को करोड़ों रुपया का बिल बकाया रखने वाले 36 बकाएदारों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई। वहीं 29 बकाएदारों को नोटिस भेजा गया। बिजली विभाग की इस कार्रवाई से अन्य बकाएदारों में हड़कंप है। शहरी सहायक विद्युत अभियंता अभय मौर्य ने बताया कि सेक्शन एक में तरवारा मोड़, बबुनिया मोड़, बैलहट्टा, चिकटोली में चार लाख 60 हजार रुपया बकाया रखने पर 12 कनेक्शन काटे गए, जबकि एक लाख 70 हजार रुपया बकाया रखने वाले नौ उपभोक्ताओं को नोटिस दिया गया।

वहीं सेक्शन टू में नया किला, नवलपुर, जेपी चौक, डीएवी मोड़ में तीन लाख 74 हजार रुपया बकाया पर 17 कनेक्शन काट जबकि चार लाख 51 हजार रुपया बकाया पर 15 उपभोक्ता को नोटिस किया गया। बताया कि सेक्शन तीन में लक्ष्मीपुर, सतपोखरिया, श्रीनगर, रामनगर में एक लाख 11 हजार रुपया बकाया पर 7 कनेक्शन कटे जबकि छह लाख 69 हजार रुपया बकाया पर पांच लोगों को नोटिस किया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026