पटना

मुजफ्फरपुर में माँ का प्रेमी ने बेटी पर रखता था गंदी नजर, मौका मिलते ही किया दुष्कर्म का प्रयास

मुजफ्फरपुर: काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली चौथी कक्षा की एक छात्रा से गंदा काम की कोशिश हुई है। बच्ची के पिता ने रविवार को पत्नी के प्रेमी पूर्वी चंपारण के पूरन छपरा निवासी रंजीत कुमार को आरोपित करते हुए महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला संज्ञान में आने के बाद महिला थानाध्यक्ष नीरू कुमारी ने सदर अस्पताल में बच्ची की मेडिकल जांच करवाई। वहीं, आरोपित की गिरफ्तारी के लिए काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई। हालांकि वह फरार हो गया है।

बच्ची के पिता ने बताया कि वे म्युचूअल फंड निवेश में काम करते हैं। 2010 में उनकी शादी मोतीपुर की एक युवती से हुई थी और उन्हें दो संतान है। गत साल सितंबर से उनकी पत्नी दोनों बच्चों को लेकर अलग रहने लगीं। वहीं पर आरोपित भी आता-जाता था। उनकी पत्नी एक निजी स्कूल में शिक्षक है। उसकी गैरमौजूदगी में आरोपित उनकी बेटी के साथ गलत करने का प्रयास करता था।

एक दिन पूर्व भी आरोपित उसके साथ जबरदस्ती कर रहा था। वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भागी और अपने पिता के घर पहुंची। रोते हुए उसने पूरी घटना बताई। कहा कि मम्मी के साथ नहीं रहेगी। रंजीत अंकल गलत करते हैं। इसके बाद बच्ची को लेकर वे काजीमोहम्मदपुर थाना पहुंचे। वहां से महिला थाना भेजा गया। पिता ने बताया कि आरोपित उनके गांव का रहने वाला है।

दोनों लोगों ने साथ में शिक्षा विभाग में नौकरी के लिए आवेदन दिया था। इसी सिलसिले में आरोपित उनके घर आने-जाने लगा। इसी दौरान उनकी पत्नी उसके प्रेम में पड़ गई। उन्हें संदेह हुआ तो पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ और वह दोनों बच्चों को लेकर घर छोड़ चली गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026