परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के हसुआ गांव में मछली बकाया पैसा मांगने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. जिसमें तीन लोग घायल हो गए. तीनों घायलों का इलाज नौतन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. एक पक्ष के ममता देवी पति भरत शाह ने थाने में लिखित आवेदन देकर अपने पड़ोसी मनोज कुमार शाह पर आरोप लगाई है कि मेरे पति मछली का व्यवसाय करते हैं.
28000 रुपया बकाया मांगने के लिए मनोज शाह के यहां गए तो उनके साथ मारपीट करने लगे. जब बीच बचाव करने गई तो मुझे भी मारपीट कर घायल कर दिया गया और मेरे मंगलसूत्र कान का झुमका 18000 मूल्य का छीन लिया गया. वहीं दूसरे पक्ष के मनोज साह ने भरत शाह के विरुद्ध लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि मछली बेचने के लिए बंका मोर जा रहा था. तभी मारपीट कर मेरा बाइक और मछली छीन लिया गया. थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों के लिखित आवेदन पर अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…