परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के धोबवालिया गांव में बीते रात्रि अज्ञात चोरों द्वार पांच घरों में प्रवेश कर चार मोबाइल और नगद रुपये चुरा लिया गया. चोरी की भनक पीड़ित घर वालों को तब लगी जब चोर बॉक्स में रखे कपड़ों को घर में बिखरे पाया. बताया जाता है कि धोबवालिया के मेघनाथ प्रसाद की पत्नी मालती देवी के घर से एक मोबाइल व कुछ नगद रुपये, स्व शंकर प्रसाद के चक्की मशीन से गल्ला से नगद राशि, स्व मैनेजर प्रसाद के पुत्र अरबिंद कुमार के घर से दो मोबाइल, स्व भगवान प्रसाद के पुत्र मनोज कुमार के घर से एक मोबाइल की उच्चकों द्वारा चोरी की गयी है . चोर मालती देवी के घर में रखे बॉक्स को उनके हीं छत पर तोड़ कर कपड़ा को तीतर -बितर किया है . वही अरबिंद कयमर के घर का बॉक्स बगल के खेत में फेंका है . इसकी सूचना महाराजगंज थाना में मालती देवी वगैरह द्वारा दी गयी .
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…