दरौंदा

आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गाने को ले बाराती व सराती में मारपीट आधा दर्जन घायल

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के रामाछपरा गांव में रविवार की रात फरमाइशी गीत को ले बराती एवं सराती पक्ष में जमकर मारपीट हो गई। इसमें दूल्हा, दूल्हा के भाई समेत करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इस दौरान करीब चार दर्जन प्लास्टिक की कुर्सियां भी क्षतिग्रस्त हो गई। समाचार प्रेषण तक किसी पक्ष ने थाने में आवेदन नहीं दिया था। बताया जाता है कि जीबी नगर थाना क्षेत्र के चांचोपाली निवासी रामजन्म शर्मा के घर से रविवार की रात दारौंदा थाना क्षेत्र के रामा छपरा गांव में नागेंद्र शर्मा के घर बरात गई थी। द्वार पूजा के दौरान आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में चल रहा था। इसमें फरमाइशी गाने को लेकर बराती और सराती के बीच विवाद हो गया। ग्रामीणों ने अपने सूझबूझ से मामले को सुलझा दिया, लेकिन जनवासा में जब बरात गई और वहां पर आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम होने लगा। इस दौरान नर्तकियों के साथ स्टेज पर चढ़ कर डांस करने और फरमाइशी गाना बजाने को लेकर बराती और सराती आपस में भीड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्ष से जमकर मारपीट होने लगी। दोनों पक्ष से कुर्सियां चलने लगी। इस दौरान करीब चार दर्जन प्लास्टिक की कुर्सियां टूट गई और दोनों पक्ष से करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज स्थानीय निजी क्लीनिक में कराया गया। वहीं मारपीट को देखते हुए अन्य बराती भाग गए और अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में दूल्हा अभिषेक कुमार, दूल्हे का भाई और दोस्त भी घायल हो गए। इस कारण शादी की खुशी पल भर में काफूर हो गई। बुद्धिजीवियों के सहयोग से किसी तरह शादी संपन्न हुआ।समाचार प्रेषण तक किसी पक्ष की ओर से थाने में आवेदन नहीं दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026