Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

वर्चस्व कायम करना के लिए अर्थोपार्जन के स्रोत करना होगा चौपट कर दो : निकेश चन्द्र

परवेज अख्तर/सिवान :-  जदयू राज्य परिषद सदस्य एवं मीडिया सेल के बिहार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निकेश चन्द्र तिवारी ने सीमा पर चीनी सैनिकों के दुस्साहस पूर्ण रवैए पर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर लोगों से चीनी सामानों का बहिष्कार करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि आज हम सब जानते हैं कि चीन अपनी सुदृढ़ व्यवसायिक नीति के बल पर ही विश्व के अधिकांश भाग पर अपनी बादशाहत कायम करने में सफल हो पाया है. आज चीन, विश्व के उन गिने चुने महाशक्तियों को टक्कर देने में अपनी इन्हीं मजबूत नीतियों के सहारे ही कामयाब है.

जदयू नेता ने जोर देकर कहा कि,  जहां तक बात है चीन के आर्थिक स्रोत को चौपट करने की तो, सरकार इतनी जल्दी चीनी सामानों को प्रतिबंधित नहीं कर सकती, क्योंकि उसके सामने कई अन्तर्राष्ट्रीय नियमें एवं कानून रुकावट पैदा कर सकते हैं और तो और यह कदम हमारे लिए सामरिक दृष्टिकोड़ से भी उचित नहीं होगा. हालांकि, कोई भी राष्ट्र, किसी भी देश से छोटी मोटी रुकावटों के बावजूद भी अपनी व्यापारिक एवं अन्य सभी सम्बन्ध तोड़ने के लिए स्वतंत्र है. फिर भी हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि वर्तमान समय में हम तेजी से उभरते हुए वह शक्ति पुंज हैं. जिसे आगे चलकर न कि स्वयं को बल्कि दूसरे को भी ऊर्जावान करना है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026