तरवारा में आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत को लेकर मारपीट, प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के तरवारा बाजार में सोमवार की रात प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुट में मारपीट हो गई। इसके बाद अफरातफरी मच गई। मारपीट में जख्मी लोगों का इलाज किसी निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि तरवारा में प्रतिमा विसर्जन को लेकर कई जगहों पर आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान मेन रोड पर चल रहे आर्केस्ट्रा में मध्य रात्रि के बाद फरमाइशी गीत बजाने के साथ-साथ पुरानी रंजिश को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर कार्रवाई करते हुए लाठियां भांजी। तब शरारती तत्व वहां से भाग खड़े हुए।बाजार में विभिन्न जगहों पर आर्केस्ट्रा में पांच हजार से अधिक लोगों की भीड़ थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मारपीट के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद छोड़ दिया। घटना को लेकर बाजार में तनाव का माहौल है। पुलिस एवं स्थानीय बुद्धिजीवियों की मदद से स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा था। थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि सोमवार की रात्रि करीब एक बजे की घटना है। इस मामले में चिंता देवी एवं दूसरे पक्ष के आनंद कुमार के आवेदन पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसमें दोनों तरफ से चार-चार लोगों को नामजद एवं आधा दर्जन से अधिक अज्ञात को आरोपित किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026