बड़हरिया के रानीपुर गांव में नल जल योजना व स्टेबलाइजर की चोरी को लेकर आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल काटा

मुखिया पर लगाए गए कई गंभीर आरोप

परवेज़ अख्तर/सीवान: इन दिनों सरकार के इतने सख्ती के बावजूद भी नल जल योजना में धांधली थमने का नाम नहीं ले रहा है।जिससे शासन व प्रशासन के प्रति लोगों में बड़े पैमाने पर आक्रोश जिले के कई हिस्सों में आए दिन देखने को मिल रहा है।इसी कड़ी में सिवान जिले के बड़हरिया प्रखंड के सदरपुर पंचायत के रानीपुर गांव में रविवार को देखने को मिला।जहां नल जल टंकी का स्टेबलाइजर की चोरी की घटना तथा तरह-तरह के अनियमितता को लेकर आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल काटा।आक्रोशित लोगों ने जिला प्रशासन से नल जल योजना में हुए घोटाला की जांच कराने की मांग की।घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले के बड़हरिया प्रखंड क्षेत्र के सदरपुर  पंचायत के रानीपुर गांव में शनिवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने तीन नम्बर वार्ड से नल जल के टंकी का स्टेबलाइजर चोरी कर ली है।प्राप्त जानकारी के अनुसार स्टेबलाइजर की चोरी बीती रात्रि हुई जबकि इसकी जानकारी रविवार की सुबह 7:00 बजे नल जल टंकी पर तैनात गार्ड राजेश्वर यादव ने दिया।

गार्ड ने बताया कि रात्रि 11:00 बजे तक मैं जगा था। लेकिन जब मेरी नींद लग गई उसके बाद ही चोरों ने घटना को अंजाम दिया।उक्त घटित घटना को लेकर तीन नंबर के वार्ड सदस्य सीमा देवी ने एक लिखित आवेदन स्थानीय थाने को सुपुर्द किया है।आवेदन प्राप्त होते हीं पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।उधर उक्त घटना के बाद वार्ड सदस्य समेत अन्य ग्रामीणों ने स्थानीय मुखिया के विरुद्ध नल जल योजना में हुए बड़े पैमाने पर घोटाले का आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया।आक्रोशित लोगों का कहना था कि स्थानीय मुखिया कफील अहमद की लापरवाही से पूरे पंचायत में नल जल योजना पूर्ण रूप से धरातल पर नहीं उतरी है।

आक्रोशित लोगों ने जिला प्रशासन से यह मांग किया कि उक्त पंचायत के सभी वार्डों में नल जल योजना में हुई धांधली की जांच कराई जाए।यहां बताते चलें कि उक्त पंचायत में कई बार स्थानीय ग्रामीण जनता ने नल जल योजना के टंकी के समीप धरना भी दे चुके है।फिर भी अभी तक तीन नंबर वार्ड समेत अन्य वार्ड में नल जल योजना की स्थिति कागजों पर सिमट के रह गया है। आक्रोशित लोगों का कहना है कि बड़े पैमाने पर हुए अनियमितता की शिकायत कई बार हम लोगों ने स्थानीय प्रशासन से की।परंतु स्थानीय प्रशासन द्वारा कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया। इस संदर्भ में स्थानीय मुखिया कफील अहमद से पूछे जाने पर उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026