Categories: छपरा

सारण में अपराधियों ने पहले फ्लिपकार्ट के कर्मचारी को सिर में गोली मारी, अब अमेजन के डिलवरी ब्वाय को चाकू से गोदा

छपरा: सारण में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं । सोमवार की शाम अपराधियो ने ताबड़तोड़ तोड़फोड़ और लूट की कोशिश के दो घटनाओ को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैलाने का काम किया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच जांच करने में जुटी हुई है। घटना छपरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उमानगर कॉलोनी की है जहाँ ऑनलाइन मार्केटिंग कम्पनी के डिलीवरी बॉय विशाल कुमार पर दर्जन भर अपराधियो ने हमला कर उससे लूटपाट की घटना को अंजाम देने में विफल रहने पर अपराधियो की गोलीबारी में एक युवक को सर में गोली लगी है

जिसको आनन फानन में लोग लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जहाँ से उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सको ने पटना रेफर कर दिया है । इधर अपराधियो ने अमेजन के डिलीवरी बॉय को भी चाकू मार घायल कर दिया है जिसकी पहचान विशाल कुमार के तौर पर हुई है जबकि गोली लगने से घायल युवक की पहचान मेहिया माला गाँव निवासी अभिषेक के रूप में हुई है। अपराधियो ने एक जेनरल स्टोर में भी तोड़फोड़ किया है । घटना की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है और घटना की जांच कर रही है।

छपरा में अपराधियों ने दिनदहाड़े फ्लिपकार्ट कंपनी के कर्मचारी को गोली मारकर घायल कर दिया। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के प्रभुनाथ नगर के समीप एफसीआई गोदाम के पीछे अपराधियों ने कर्मचारी के सिर में गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की स्थिति को गंभीर बताते हुए चिकित्सकों ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।

ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने बताया कि युवक के सिर में एक गोली मारी गई है। युवक की स्थिति गंभीर है उसे पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है। घायल युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मैया माला गांव निवासी मनोज सिंह के 20 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में की गई है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026