Categories: छपरा

सारण में कुरियर कंपनी के मैनेजर के कनपटी पर पिस्टल सटाकर अपराधियों ने दिनदहाड़े 10 लाख रुपये लूटा

परवेज अख्तर/ एडिटर इन चीफ: सारण के सोनपुर अपराधियों ने दिनदहाड़े कूरियर कंपनी के ऑफिस में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों ने कर्मियों से मारपीट कर 10 लाख रुपए लूट लिए। घटना सोनपुर के गोला बाजार स्थित ईकार्ट की कूरियर कंपनी में हुई। सोमवार सुबह करीब 10 बजे बाइक सवार दो बदमाश अंदर घुस गए। कर्मियों ने विरोध किया तो मारपीट करने लगे। इसके बाद मैनेजर की कनपटी में पिस्टल सटाकर लॉकर में रखे 10 लाख रुपए निकाल कर फरार हो गए।घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार 10 लाख रुपए की लूट की बात सामने आ रही है। बदमाशों ने लूटपाट के बाद सीसीटीवी का डीवीआर भी लेकर फरार हो गए। बदमाशों की तलाश में छापेमारी चल रही है। मैनेजर व अन्य कर्मियों से पूछताछ की जा रही है।

कनपटी में पिस्टल सटाकर मांगी लॉकर की चाभी

कूरियर कंपनी के टीम लीडर पंकज कुमार ने बताया कि एक मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश ऑफिस में घुस गए। स्टाफ रवि कुमार के साथ मारपीट करते हुए मेरी कनपटी में पिस्टल सटा दिया और लॉकर की चाबी मांगने लगे। इसके बाद डर से मैंने बदमाशों को लॉकर की चाबी दे दी। इसके बाद बदमाशों ने लॉकर में रखे 10 लाख कैश लूट ली। मैनेजर ने बताया कि लॉकर में पिछले 4 दिन के कलेक्शन के पैसे थे। मैनेजर ने कहा कि पुलिस जल्द से जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर कैश की बरमादगी कर दे ताकि वह कंपनी को पैसा भेज सके।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026