Categories: छपरा

सारण में पूर्व उप मुखिया की मोटर पार्ट्स की दुकान का ताला काटकर 2 लाख से ज्यादा के सामान चोरी

छपरा: मशरक थाना क्षेत्र में छपरा-मशरक एस एच-90 किनारे महाराणा प्रताप चौंक के समीप पूर्वी पंचायत के पूर्व उप मुखिया अनिल ओझा की मोटर्स पार्ट्स की दुकान का ताला तोड़कर रविवार की रात में अज्ञात चोरों ने दो लाख रुपये मूल्य से ज्यादा की सम्पत्ति की चोरी कर ली। इस संबंध में दुकान के संचालक अनिल ओझा के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया। जिसके आधार पर मशरक थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

दुकानदार सह पूर्व उप मुखिया अनिल ओझा द्वारा बताया गया है कि प्रत्येक दिन की तरह रविवार की शाम भी वह अपनी दुकान बंद करके दक्षिण टोला स्थित अपने आवास पर सोने के लिए चले गए।इसी बीच रात में अज्ञात चोर दो लाख रुपये मूल्य से ज्यादा के कीमती मोटर पार्ट्स और गल्ला में रखा नकद प्रन्द्रह हजार की चोरी कर ली गई है।

चोरी की इस वारदात की जानकारी पीड़ित दुकानदार को सोमवार की सुबह में उस वक्त हुई जब वह अपनी दुकान खोलने पहुंचे। दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि दुकान का ताला अज्ञात चोरों के द्वारा काट दिया गया है और दुकान से लाखों रुपये से ज्यादा की सामग्री चोरी कर ली गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026