शेखपुरवा में सनकी युवक ने एक व्यक्ति को मारी गोली, घायल

घटना शेखपुरवा गांव की, पटना चल रहा इलाज

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के एमएच नगर थाना के शेखपुरवा गांव में बीते सोमवार की रात्री एक सनकी युवक ने 44 वर्षीय मनोज सिंह उर्फ मुन्ना सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया. मुन्ना सिंह को गोली बायें हाथ में केहुनी के उपर लगी है. गोली चलने की आवाज व घायल होने की सूचना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आरोपी युवक गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गया. परिजनों ने घायल को तत्काल दरौंदा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये. जहां चिकित्सकों ने घायल की स्थिति देखते हुये सीवान रेफर कर दिया. वहीं सीवान के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिये पटना रेफर कर दिया. जहां घायल का इलाज चल रहा है.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आरोपी कौशलेंद्र सिंह उर्फ बकोली सिंह ने होली के दिन रात्रि तकरीबन 11 बजे बातों ही बातों में कट्टा निकाल कर मुन्ना सिंह पर तान दिया. तभी मुन्ना सिंह ने कहा कि यह क्या कर रहे हो. उसके बाद देखते ही देखते कौशलेंद्र सिंह ने गोली चला दी. घटना को अंजाम देने के बाद वह असानी से भाग निकला. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पहुंच कर मामले की जांच की. पुलिस आरोपी के पिता विजयी सिंह को गिरफ्तार कर थाने लायी. आरोपी को गिरफ्तार करने के लिये विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. लेकिन आरोपी पकड़ से बाहर है. थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल का फर्दबयान आते ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024