परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के सांईपुर गांव में गुरुवार की दोपहर एक युवक को ताबातोड़ चाकू गोद हत्या कर दी गई. हत्या के बाद साईपुर में सनसनी फैल गई. मिली जानकारी के मुताबिक मृत युवक साईपुर निवासी अजय सिंह का पुत्र अमन कुमार सिंह उर्फ गोलू सिंह बताया जाता है. इधर गोलू गांव से दक्षिण मानथ बाबा के स्थान पर बैठकर मोबाइल से बात कर रहा था. तभी वहां पहुंच कर उसे चाकू मारकर हत्या कर दी गई. मंदिर पर उपस्थित एक अन्य युवक ने गांव में आकर घटना की जानकारी दी.
इधर खबर मिलते ही कुछ लोग मानथ बाबा स्थान पर जाकर घायल युवक को उठाकर इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक में ले गए. लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस की माने तो हत्या का कारण पुरानी जमीनी रंजिश बताई जा रही है. हत्या के बाद पुलिस ने गांव के ही दो लोगों को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिए जाने वालों में स्थानीय निवासी राम प्रवेश सिंह व उनका पुत्र सोनू कुमार सिंह है.
पुलिस दोनों लोगों से पूछताछ कर रही है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पीड़ित परिजन द्वारा अभी लिखित आवेदन नहीं मिला है. लिखित आवेदन मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…