सिसवन में बेखौफ चोरों ने दुकान का ताला तोड़ लाखों का सामन चुराया

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड क्षेत्र में अपराधियो और चोरों से लोग बेखौफ हो गए हैं. आए दिन अपराधी घटना को अंजाम देते रह रहे हैं,बाउजूद उनपर कानूनी कार्रवाई नहीं कि जा रही है,जिससे उनके हौसले बुलंद हैं,और बेखौफ होकर वे घटना को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहें हैं. इधर हाल के दिनों में प्रखंड क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं में जबर्दस्त इजाफा हुवा है. एक गुत्थी पुलिस सुलझा नहीं पाती है कि तब तक अपराधी पुलिस को दूसरी चुनौती दे डालते हैं.इधर कैंटिन में चोरी मामलें को चैनपुर ओपी पुलिस सुलझा हीं रही थी कि गुरुवार कि रात सिसवन थाना क्षेत्र के घुरघाट चट्टी से सौ मिटर दक्षिण एस एच 89 पर स्थित एक हार्डवेयर कि दुकान का ताला तोड़ चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया.चोरों ने दुकान से करीब एक लाख रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर लिया.

शुक्रवार सुबह सूचना पर पहुंचे सिसवन पुलिस के एएसआई परमेश्वर प्रसाद, एएसआई विजय सिंह ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद पीड़ित दुकानदार से पूछताछ करने के साथ अलग-बगल के लोगों से भी जानकारी हासिल की.घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदार घुरघाट गांव निवासी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों ने उसे दुकान के ताला टूटे होने की सूचना दी थी. जिस पर पहुंचा तो देखा कि ताला टूटा हुवा है.पीड़ित व्यवसाई ने बताया कि चोरों ने करीब 15 क्विंटल लोहे की रड चोरी कर ली है,जिसकी किमत एक लाख रुपये है.इस घटना को लेकर पीड़ित ने स्थानीय थाने में आवेदन दिया है.हालही में सिसवन थाना क्षेत्र सिसवन से चोरों ने एक वेल्डिंग दुकान का ताला तोड़ कर लाखों रुपिये कि लोहे की गेट सहीत लोहे कि चादर चोरी कि घटना प्रकाश में आई थी.इसके आलवें चोरी व लूटपाट की कई घटनाएं भी चर्चा में रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026