सिवान में 25 परीक्षार्थी को नकल करते पकड़े जाने पर किया गया निष्कासित

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
शहर के तीन परीक्षा केंद्रों पर सत्र 2021-2024 आर्ट़स, साइंस व कामर्स संकाय के पार्ट वन आनर्स की परीक्षा बुधवार से शुरू हुई। परीक्षा के पहले दिन परीक्षार्थियों की गहन तलाशी लेने के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश कराया गया। नकल के पुर्जे पकड़े जाने पर उसे जब्त कर चेतावनी देकर अंदर प्रवेश कराया जा रहा था। इधर, स्नातक पार्ट वन आनर्स परीक्षा के पहले ही दिन 25 परीक्षार्थियों के पकड़े जाने से हड़कंप मच गया। दो पालियों में हो रही परीक्ष की पहली पाली सुबह साढ़े 9 से साढ़े 12 जबकि दूसरी पाली डेढ़ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक चल रही है।पहले दिन पहली पाली में बाटननी, होम साइंस, हिस्ट्री व एकाउंटेंसी जबकि दूसरी पाली में संस्कृत, इकोनामिक्स, पालिटिकल साइंस व केमेस्ट्री विषय की परीक्षा ली गई। डीएवी पीजी कालेज में पहली पाली में छह जबकि दूसरी पाली में पांच परीक्षार्थी नकल करते पकड़े जाने पर निष्कासित कर दी गईं।

वहीं इस्लामियां कालेज में दूसरी पाली में नकल के आरोप में 14 परीक्षार्थी निष्कासित किए गए। डीएवी पीजी कालेज के प्राचार्य सह केन्द्राधीक्षक डा. अजय कुमार पंडित ने बताया कि पहली पाली में 37 व दूसरी पाली में 47 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया। प्राचार्य ने बताया कि पहली पाली में 549 में 512 व दूसरी पाली में 510 में 463 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इधर, राजा सिंह कालेज में पहले दिन 50 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। प्राचार्य डा.उदय शंकर पांडेय ने बताया कि पहली पाली में 338 में 367 व दूसरी पाली में 389 में 368 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। इधर, जेडए इस्लामियां पीजी कालेज के प्राचार्य प्रो. इद्रीस आलम ने बताया कि पहली पाली में 724 में 684 परीक्षार्थी परीक्षा दिए जबकि 40 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार से दूसरी पाली में 505 में 449 परीक्षा में शामिल हुए वहीं 56 अनुपस्थित पाए गए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026