Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में अपराधियों ने हथियार के बल पर शिक्षक को बनाया निशाना

बाइक लूटने की नियत से पहुंचे अपराधी शिक्षक का बैग लेकर भागे

आये दिन हो रहे छिनतई की घटना से लोगों में दहशत

परवेज अख्तर/सिवान :- सिसवन-सीवान मुख्य पर आज कल अपराधियों के सक्रिय होने से लूट व छिनतई की घटनाएं बढ़ गई है. अपराधी सुनसान जगहों पर बेधड़क घटना को अंजाम दे रहे है. गुरुवार की देर शाम सहुली फलदूधिया गांव के समीप अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर शिक्षक को निशाना बना लिया. पीड़ित शिक्षक एमएच नगर थाना के उसरी खुर्द निवासी मुश्ताक अली पिता इमाम अली है।वह महाराजगंज के एसकेजेआर हाई स्कूल के शिक्षक हैं. गुरुवार की शाम विभागीय कार्य से सीवान से बाइक से घर लौट रहे थे।

लौटने के क्रम में एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने पीछा कर घेर लिया. हथियार का भय से बाइक व बैग लूट कर भागने लगे। सभी अपराधियों की उम्र 20 वर्ष से कम था. पहचान छुपाने के लिये सभी हेलमेट लगाये हुये थे। तभी शिक्षक से लूटी बाइक जमीन पर गिर गई। अपराधी बाइक छोड़ कर बैग लेकर गोपालपुर की तरफ भाग निकले. बैग में एटीएम, आधार, पासबुक, पैनकार्ड सहित अन्य कागजात था. वहीं शिक्षक से लूटे सभी कागजात शुक्रवार की सुबह एमएच नगर थाना के धनौती टेढ़ियवा से गायघाट तक सड़क किनारें फेंक दिया था।

शुक्रवार की सुबह मॉर्निंग वाक करने वाले युवकों ने देखकर शिक्षक को फोन पर सूचना दी. इस मामले में पीड़ित ने हुसैनगंज पुलिस को सूचना दी है.। गौरतलब हो कि बीते 30 मई को बड़रम खुदाईबारी मुख्य मार्ग पर अपराधियों ने रात्री आठ बजे बैंक ऑफ इंडिया के सीएसपी संचालक व थाने के उसरी बुजुर्ग निवासी सन्नीलाल गुप्ता को मारपीट कर घायल कर बाइक व मोबाइल लूट लिया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026