सीवान में बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने युवक को चाकू मार 30 हजार लूटे

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के भगवानपुर हाट गांव के एक युवक को बाइक चोर बेखौफ अपराधियों ने चाकू गोदकर 30 हजार रुपये की लूट कर ली। इसके बाद अपराधी भागने में सफल हो गए। घटना शनिवार की दोपहर तकरीबन 1:30 बजे के आसपास की है। चाकूबाजी की घटना में जख्मी युवक की पहचान गांव के ही योगेन्द्र प्रसाद का 39 वर्षीय पुत्र सुदीश कुमार श्रीवास्तव के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि भगवानपुर हाट गांव निवासी दो युवक सुदीश कुमार श्रीवास्तव व प्रमोद मांझी अपनी बाइक से गैस लाने के लिए सोंधानी जा रहे थे।

तभी पीछे से दो बाइक पर सवार मास्क लगाए चार युवक आइडिया टॉवर पर काम करने की बात पूछकर लोहे के पाइप व फाइटर से हमला कर दिया। घटना के बाद पीड़ित युवक अभी कुछ समझ पाते तब तक नकाबपोश बदमाशों ने सुदीश कुमार श्रीवास्तव के गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके बचाव में युवक के हाथ में चाकू लगी। जिसके दौरान हमलावरों ने गैस लेने के लिए रखे तीस हजार रुपया निकाल लिए है। घटना के बाद पीड़ित युवक को भगवानपुर हाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर भगवानपुर थाने के एएसआई बीर बहादुर सिंह अस्पताल पहुँच घायल युवक से पूछताछ की।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026