Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में बदमाशों ने शौच करने गए युवक को चाकू गोदा, घायल

परवेज़ अख्तर/सीवान:
जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कररूआ गांव मैं शौच करने जा रहे एक युवक को अज्ञात बदमाशों द्वारा सोमवार की रात्रि चाकू से गोदकर घायल कर दिया. युवक की पहचान कररूआ गांव  निवासी जयराम गुप्ता के रूप में की गई. घटना के संबंध में बताया कि जयराम गुप्ता सोमवार की संध्या शौच करने के लिए घर से निकला तभी पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने इससे साथ मारपीट करना शुरू कर दिया.

जब वह अपने परिजनों को बुलाने लगा तो अपराधियों ने चाकू गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. हल्ला सुनकर जब गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे.तब तक अपराधी फरार हो चुके थे और घायल खून से लथपथ होकर गिर पड़ा था .स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है.  इधर घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गयी है.पुलिस ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से किसी के खिलाफ आवेदन नहीं दिया गया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026