सिवान : जिले में इनदिनों ऑर्केष्ट्रा में हथियार के साथ डांस करना फैशन सा हो गया है। तिलक से लेकर शादी समारोह से इस तरह के वायरल वीडियो अक्सर समाने आते रहते हैं। सिवान से ही फिर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पिस्टल लेकर नर्तकी के साथ एक युवक डांस कर रहा है.
पचरुखी के सादिकपुर का बताया जा रहा वीडियो
वायरल वीडियो पचरुखी थाना क्षेत्र के सादिकपुर का बताया जा रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि एबीपी नहीं करता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते शनिवार की रात सादिकपुर गांव में एक तिलक समारोह था। यहां मनोरंजन के लिए बार बालाओं के डांस का भी इंतजाम किया गया था। इसी दौरान एक युवक पिस्टल लेकर चौकी पर चढ़ गया और बार-बालाओं के साथ डांस करने लगा।
इस मामले में सिवान एसपी श्री अभिनव कुमार ने बताया कि वीडियो के माध्यम से मिली जानकारी के बाद हथियार लहराकर डांस करने वाले युवक की पहचान कर ली गई है।उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पहले भी आ चुके हैं ऐसे वायरल वीडियो के मामले
बता दें कि इसके पहले भी 18 मई को आंदर प्रखंड के आसांव थाना क्षेत्र स्थित बहादुर पतेजी में भी युवक का ऑर्केष्ट्रा में हथियार के साथ डांस करते वीडियो वायरल हुआ था। उस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था।
23 मई को ही सिवान सदर ब्लॉक के बीजेपी मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह का नर्तकियों के साथ ठुमके लगाने का वीडियो वायरल हुआ था। बीजेपी मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह की पत्नी सुगंती देवी कर्णपुरा पंचायत की मुखिया भी हैं। वायरल वीडियो में बीजेपी मंडल अध्यक्ष नर्तकियों पर पैसे लुटाते भी दिखे थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…