सीवान में गैरेज मालिक की ई-रिक्शा देर से ले जाने के दौरान चालक की पीट-पीटकर हत्या

गैरेज मालिक ने बंधक बनाया फिर पीट-पीटकर हत्या कर पुल के नीचे फेंका

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अघौनिया ढाला के समीप गुरुवार की दोपहर ई-रिक्शा चालक का शव बरामद होने के बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है। मृतक के परिजन गैरेज मालिक पर पीट-पीटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगा रहे है।रिक्शा चालक दो दिन से हीं लापता था मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भंटापोखर गांव निवासी श्यामसुंदर बासफोर के 27 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र बासफोर के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतक के भाई जितेंद्र बासफोर ने बताया कि उनके भाई धर्मेंद्र बासफोर शहर के रामराज मोड़ के रहने वाले गैरेज मालिक साहिल खान का ई-रिक्शा सीवान शहर में चलाता था।मंगलवार को अपने दीदी के यहां गाड़ी लेकर चला गया।जिसकी जानकारी गैरेज मालिक को नहीं दी। अगले दिन  मंगलवार की सुबह वह गाड़ी लेकर गैरेज मालीक के यहां गया तो गैरेज मालिक साहिल खान समेत तीन अन्य लोगों ने धर्मेंद्र बासफोर को लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इसके बाद उन्हें बंधक बनाकर रख लिया। जब परिजन वहां पहुंचे तो उन्होंने बताया कि वह चला गया है। जिसके बाद पीड़ित परिजन रिक्शा चालक धर्मेंद्र बासफोर को ढूंढने लगे। घटना के दो दिन बाद गुरुवार की दोपहर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अघौनिया ढाला के समीप मृतक का शव बरामद होने के बाद चीख-पुकार मच गया। घटना के बाद मृतक के परिजन आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे है जबकि मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

पीड़ित परिजनों को गैरेज मालिक से लग रहा डर

मृतक के भाई जितेंद्र बासफोर ने बताया कि घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाने की पुलिस उनके यहां आई थी पूछताछ करके चली गई लेकिन आरोपितों की गिरफ्तारी के बारे में कुछ भी नहीं कहा। उन्होंने बताया कि उन्हें गैरेज मालिक से डर लग रहा है।अगर हम उनके खिलाफ आवाज उठाएंगे तो उनके द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई है। वही मृतक की पत्नी समुंदर देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026