✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
महाराजगंज थाना क्षेत्र के बलिया गांव के चैन भगत के टोला से 150 मीटर की दूरी पर स्थित चंवर में एक महिला का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बता दें कि महिला लाल साड़ी की जोड़े में नई नवेली दुल्हन प्रतीत होती है।जिसका धड़ सर से अलग है।घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब सुबह सवेरे करीब 6:00 बजे चंवर के तरफ लोग शौच के लिए निकले थे। इसके बाद उनकी नजर एक लाल साड़ी में उल्टी लेती हुई नवविवाहिता जैसी प्रतीत हो रही महिला का शव बिना मुंडा का दिखा। इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी जैसे ही गांव के लोगों को हुई भारी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।घटना के संबंध में मौके पर पहुंचे लोगों के द्वारा यह आशंका जताई जा रही है कि महिला की सर काटने के बाद उसके शरीर को चंवर में लाकर फेंक दिया गया होगा। बतादें की यह पूरी वारदात देर रात्रि की बताई जा रही है।
इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद महाराजगंज थाने के थानाध्यक्ष रणधीर कुमार को हुई वह अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। बता दें कि पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान मोर्चरी भेज दिया है। फिलहाल अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बता दे कि क्षेत्र में महिला का शव मिलने के बाद भय का माहौल व्याप्त है। इसके साथ पुलिस गश्ती पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं।महिला के शव बरामद होने के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी देखने को मिल रहा है।लोगों का आरोप है कि यहां की पुलिस समय से गस्ती नहीं करती।जिसकी वजह से क्षेत्र में आए दिनों घटनाएं चरम पर हैं। हालांकि महिला कौन है उसकी हत्या किन लोगों के द्वारा की गई है यह महाराजगंज थाने की पुलिस के लिए एक बड़ा चुनौती साबित हो रहा है। गौरतलब है कि आज से करीब छह रोज पहले महाराजगंज शहर मुख्यालय की रेलवे ढाला के समीप बुधवार की रात्रि करीब 8:30 बजे एक युवक की चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…