Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में अपराधियों के भय से शहरवासी कर रहे है बाप रे, बाप

अपराधियों ने दूधहा को मारी गोली, गंभीर अवस्था में पटना रेफर

परवेज़ अख्तर/सिवान: इन दिनों शहर में पुलिस की निष्क्रियता से अपराधियों उठे फन से शहरवासी सकते में आ गए हैं। इसके बावजूद पुलिस जागरूक होने का नाम नहीं ले रही है।आए दिन शहर में कहीं न कहीं अपराधी खुलेआम घटना को अंजाम दे रहे हैं। लगतार हो रही अपराधिक घटनाओं की कड़ी में एक और कड़ी मंगलवार को जुड़ गई। जहां बेखौफ अपराधियों ने एक 35 वर्षीय व्यक्ति को गोली मार सदीद तौर पर जख्मी कर दिया। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के इस्माईल शहीद शाह तकिया मुहल्ला स्तिथ शाइनिंग स्टार स्कूल के समीप घटी।

जहां पूर्व से घात लगाए ससस्त्र अपराध कर्मियों ने उपरोक्त मोहल्ला निवासी रईस साई (35 वर्ष ) को गोली मार गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना उस समय घटी की जब वह दूध बेच कर अपने घर वापस लौट रहा था कि तभी विपरीत दिशा आये अपराधियों ने अपना निशाना बनाते हुए रईस पर दनादन गोलियां चला दी। जिससे गोली उसके गर्दन में जा लगी आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज हेतु सिवान सदर अस्पताल में दाखिल कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया।

उधर घटना की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित समेत कई पुलिस पदाधिकारी दल – बल के साथ मौके वारदात पर पहुंचे जहां स्थिति का जायजा लिया। उधर परिजनों के मौखिक बयान के आधार पर पुलिस अनुसंधान प्रारंभ करते हुए अपराधियों के संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। लेकिन खबर प्रेषण तक पुलिस खाली हाथ है। इस घटना को लेकर मोहल्ले में कई तरह की अटकलों के बाजार गर्म है लोग इस घटना को कई एंगिल से जोड़कर देख रहे हैं। पुलिस के प्रथम दृष्टया के अनुसंधान में यह जमीनी विवाद का मामला है। हालांकि इस संदर्भ में पुलिस कुछ भी बताने से साफ- साफ इंकार कर रही।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026