सिवान के असावं में केश उठाने को लेकर घर में घुसकर मारपीट कर किया फायरिंग, मची अफरा-तफरी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असावं थाना क्षेत्र के मुइयाँ गांव में केश उठाने को लेकर घर में घुस दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया.जिसमे स्व०सत्यनारायण सिंह का पुत्र आनन्द बिहारी सिंह सहित अन्य लोग घायल हो गये. घटना के संबंध में घायल आनंद विहारी सिंह ने बताया कि मैं अपने घर के बरामदे में खाना खाकर सोया हुआ था. तभी पड़ोसी विजय दुबे आए और बोले कि दरवाजा खोलकर बाहर आइए कुछ काम है. मैंने बिन सोचे समझे दरवाजा खोल कर बाहर आया तो कृष्णा बिहारी सिंह, रजनीश सिंह और अवध बिहारी सिंह सहित अन्य लोग मारपीट करने लगे. वही इसके पहले भी इन लोगों द्वारा मुझे पूर्व में  मारपीट मामले में हुई केश को उठाने को लेकर धमकी दी जा चुकी थी.उन लोगों द्वारा कहा गया कि तुम केश उठा लो नहीं तो तुम्हारा मारपीट कर पैर हाथ तोड़ देंगे.

जिसके बाद मैंने केस नहीं उठाया.गुरुवार को उसी केश को उठाने को लेकर सभी लोग एक साजिश के तहत आए और मेरे साथ मारपीट करने लगे.जिसके बाद मैं अपने घर के अंदर भागा तो उन लोगों द्वारा घर के अंदर भी घुसकर मारपीट की गई और मेरे घर की महिलाओं को पीटा गया. यही नहीं रजनीश ने अपने हाथों में रखें पिस्टल द्वारा जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई. लेकिन मैं बाल-बाल बच गया. फिर घर से बाहर निकलने के बाद गाली गलौज करते हुए फिर हवाई फायरिंग की गई और वे लोग चले गए. जिसके बाद मेरे परिजनों ने मुझे स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया वहां प्राथमिक उपचार होने के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026