सीवान के गुठनी में एंटी करप्शन ब्यूरो का पदाधिकारी बताकर वाहनों से वसूली कर रहे दो गिरफ्तार

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ
गुठनी थाना की पुलिस टीम ने रविवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गुठनी चौराहा के समीप से अपने आपको एंटी करप्शन ब्यूरो का पदाधिकारी बताकर वाहनों से अवैध वसूली कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से हुटर व लाइट लगी हुई ब्रेजा कार, नेशनल एंटी करप्शन एंड आपरेशन कमेटी आफ इंडिया का फर्जी पहचान पत्र, तीन मोबाइल, 55 हजार नकद सहित अन्य सामान बरामद कर लिया। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान यूपी के देवरिया के लार थाना क्षेत्र के चुरिया निवासी अमन सिंह व अमित सिंह के रूप में हुई है। इस संबंध में एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि रविवार की देर रात गुठनी चौराहे के समीप पुलिस की लाइट व हूटर लगी ब्रेजा कार पर सवार दो व्यक्तियों द्वारा एंटी करप्शन ब्यूरो का पदाधिकारी बताकर वाहनों से अवैध वसूली की जा रही थी।

इसकी सूचना मिलते ही गुठनी थानाध्यक्ष को जांच करने के आदेश दिए गए। आदेश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर दलबल के साथ छापेमारी की गई। दोनों व्यक्ति पुलिस को देख कार छोड़कर भागने लगे थे। इस दौरान उन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों पुलिस को गुमराह करते हुए कुछ भी स्पष्ट नहीं बता रहे थे। जांच के क्रम में अमन सिंह के पास से नेशनल नेशनल एंटी करप्शन एंड आपरेशन कमेटी आफ इंडिया का फर्जी पहचान पत्र बरामद किया गया। जो कि सत्यापन के दौरान फर्जी पाया गया। पुलिस ने दोनों के पास से तीन मोबाइल, 55 हजार नकद, स्मार्ट व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड अंकित तीन रसीद सहित अन्य सामान बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद कांड दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026