सीवान के मैरवा में अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर बाइक सवार युवक को किया जख्मी

परवेज़ अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना के लक्ष्मीपुर ओवरब्रिज के समीप अल्टो कार पर सवार अपराधियों ने मंगलवार को अपराह्न करीब 1:30 बजे एक बाइक चालक को पीछे से अंधाधुंध फायरिंग कर जख्मी कर दिया. जख्मी युवक रमेश तिवारी उर्फ मन्नू है, जो गुठनी थाना क्षेत्र के खड़खड़िया निवासी जगन्नाथ तिवारी का पुत्र है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि रमेश तिवारी अपनी बुलेट बाइक से सीवान से मैरवा की तरफ जा रहे थे. मैरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर रेल ओवरब्रिज से उतर ही रहे थे कि एक अल्टो गाड़ी पर सवार लगभग चार अपराधियों ने पीछे से रमेश तिवारी पर अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिया. गोली लगने के बाद रमेश तिवारी बाइक से गिर पड़े. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से मैरवा शहर की तरफ निकल गए. इधर स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी रमेश तिवारी को मैरवा रेफरल अस्पताल में भर्ती किया गया.

रमेश तिवारी की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने प्रारंभिक इलाज करने के बाद पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया. रमेश तिवारी को पाच गोली लगी है.जख्मी रमेश तिवारी, चर्चित अशोक दुबे हत्याकांड के गवाह एवं आरोपित उमेश तिवारी उर्फ बैज बाबा का भाई है. 25 जून की देर शाम गुठनी थाना क्षेत्र के पड़री पंचायत से मुखिया प्रत्याशी रहे सह ठेकेदार पिपरपाती गांव निवासी दुखीनाथ दुबे के पुत्र अशोक दुबे की गुठनी-मैरवा मुख्य मार्ग पर टेकनिया गांव के समीप घात लगाए अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. अशोक दुबे को मैरवा के लंगड़पुरा गांव निवासी दो लोगों ने पूर्व से चल रहे भूमि विवाद मामले को पंचायती से हल निकालने के लिये फोन कर बुलाया था.

इस हत्याकांड में उमेश तिवारी उर्फ बैज बाबा गवाह थे. 15 जुलाई को पुलिस ने गवाह उमेश तिवारी उर्फ बैज बाबा को बयान दर्ज कराने के लिए बुलायी. लेकिन पुलिस ने इस हत्याकांड में आरोपित करते हुए 17 जुलाई को जेल भेज दिया था. घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ जितेंद्र पांडे एवं नगर इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित सदर अस्पताल पहुंचे तथा घटना की जानकारी लिया. घटना के बाद मैरवा थाने की पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए चार व्यक्तियों को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026