Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

अपनी मांगों के समर्थन में आवास सहायकों ने विधायक को सौंपा मांग पत्र

तरवारा में बैठक कर अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रखा

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के जी.बी. तरवारा नगर थाना क्षेत्र के तरवारा बाज़र स्थित दिवाकर सिंह उर्फ बबलू सिंह के आवास पर रविवार की आवास सहायकों की एक बैठक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में उपस्थित सभी प्रखंड के आवास सहायकों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम सभी वर्ष 2014 से लगातार सेवा करने में जुटे हुए है. लेकिन वर्तमान सरकार द्वारा हम लोगों को अभी तक स्थाई नहीं किया गया है. न ही किसी सरकारी कर्मी की तरह सुविधाये मिल रही है, जिससे हमलोग अपने आप को कुंठित महसूस कर रहे हैं.

आवास सहायक प्रमोद शर्मा ने कहा कि पिछले वर्ष सरकार द्वारा वेतन में अल्प वृद्धि की गई. लेकिन वह भी अभी तक नहीं मिल पाई है. जिससे सभी आवास सहायकों के बीच आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है. बैठक के उपरांत आवास सहायकों ने बड़हरिया विधायक श्यामबहादुर सिंह को ज्ञापन सौंप कर अपनी मांग को वर्तमान सरकार से पूरा करने का आग्रह किया. वहीं विधायक श्यामबहादुर सिंह ने आवास सहायको के मांग को दिलवाने का आवश्वासन दिया. विधायक ने कहां कि आपलोगों के मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचा कर हर संभव मांगों को पूरा करवाने का प्रयास किया जायेगा. मौके पर प्रमोद कुमार रंजन, चंदन त्रिपाठी, रविकांत पंडित, मिथलेश कुमार, दिवाकर सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, संतोष यादव, विवेक कुमार, रोजादिन अहमद, निटेश्वर कुमार, बाबुकांत सिंह, बबलू कुमार राम, जितेंद्र राम, मनीष कुमार यादव समेत सभी आवास सहरयक उपस्थित थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026