परवेज अख्तर/सिवान :- बसन्तपुर सीडीपीओ कार्यालय के पास सोमवार को आंगन बाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं ने धरना व प्रदर्शन किया। धरनार्थियों ने सीडीपीओ पर भी आरोप लगाया ।धरना का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा देवी ने की । उनकी मांगों में उन्हें सरकारी कर्मचारी घोषित करने, बकाया मानदेय का भुगतान , एवं मकान भारे का जल्द भुगतान करना शामिल है । उन्होंने अल्टीमेटम दिया कि अगर फरवरी 2020 तक हमारी मांगे नही मानी गयी तो संसद भवन तथा विधान सभा का घेराव करने को हम बाध्य होजाएंगे। उन्होंने सीडीपीओ कार्यालय पर आरोप लगाया कि हम लोगो के सामने कुछ समस्याओ के लिए सीडीपीओ कार्यालय जिम्मेदार है, इस संदर्भ में एक ज्ञापन सीडीपीओ उषा रानी मिश्रा को सौपा । मौके पर पूनम श्रीवास्तव, रजनी देवी, रिंकू देवी, इंदु देवी, मीरा देवी, रेणु कुमारी, सरोज देवी, तारा देवी, ममता देवी, सबिता देवी, अमृता देवी आदि मौजूद थी ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…