Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

तरवारा में मुंहबोला भाई ने दीदी को थमाया दो लाख का बंडल, 32 हजार लेकर हुआ चंपत

घटना: तरवारा बाजार का

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के जी.बी.नगर थाना क्षेत्र के बसंतपुर रोड स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में पैसे निकालने आई एक महिला से उच्चकों ने मुंहबोली भाई बनकर नाटकीय ढंग से 32 हजार रुपये लेकर चंपत हो गए। इस दौरान बाजार में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। बाजार के बीचो-बीच पीड़ित महिला की रोने चिल्लाने की आवाज से धीरे-धीरे लोग एकत्रित हो गए। बाद में उक्त पीड़ित महिला स्थानीय थाने पहुंची। घटना के संबंध में प्राप्त विवरण के मुताबिक जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी सुरेश पंडित की पत्नी मंजू देवी शुक्रवार की दोपहर तरवारा बाजार के बसंतपुर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अपने किसी परिवार के सदस्य का तबीयत खराब होने के कारण पैसा निकालने के लिए आई हुई थी की इसी बीच चार पहिया वाहन पर सवार युवकों उसे बहन शब्द से संबोधित करते हुए उसके पीछे लग गए और बैंक परिसर में पैसा निकासी वाला भी फार्म अपने हाथों भरा जब पैसे की निकासी हो गई तो युवकों द्वारा एक नया रुमाल में कागज का बंडल लपेटा हुआ थमा दिया और युवकों द्वारा बोला गया कि बहन जी यह दो लाख रुपया है इसको आप सुरक्षित रखिए।

तब तक मैं बाजार से आ रहा हूं और उस महिला द्वारा निकासी की गई 32 हजार रुपया झांसा देकर उच्चको द्वारा ले ली गई। अभी महिला कुछ समझ ही पाती तब तक झांसा देने वाले युवक चार पहिया वाहन पर सवार होकर आसानी से विपरीत दिशा की ओर भाग निकले। कुछ देर के बाद महिला को जब संदेह हुआ तो उसके द्वारा बंडल बंधा रुमाल खोला गया तो देखा कि यह पैसा नहीं सिर्फ कागज का टुकड़ा है तो महिला बाजार के बीचो-बीच दहाड़ मार रोने चिल्लाने लगी।जिससे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। बाद में पीड़ित महिला ने न्याय की गुहार लगाने के लिए स्थानीय थाना पहुंची। यहां बताते चले कि उच्चको का करतूत बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद है।अगर स्थानीय पुलिस इसे गंभीरता से लिया तो उच्चको की पहचान कर ली जाएगी। खबर प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज की सूचना नही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024