Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

तरवारा में क्यामत ऑर्केस्ट्रा के संचालक ने नहीं किया सट्टा तो असामाजिक तत्वों ने संचालक को दौड़ा-दौड़ा कर बेल्ट से पीटा

  • चार पहिया वाहन को किया क्षतिग्रस्त, घायल संचालक अस्पताल में भर्ती
  • घटना : तरवारा के हकमा कोल्ड स्टोर के समीप का

परवेज अख्तर/सीवान:
जिले के जी.बी.नगर थाना क्षेत्र के हकमा कोल्ड स्टोर के समीप संचालित क्यामत ऑर्केस्ट्रा म्यूजिकल ग्रुप के संचालक को असामाजिक तत्वों ने सट्टा नहीं करने पर बेल्ट व कड़ा से दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया।इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।लोगों की भीड़ को देखते हुए उस रास्ते से गुजर रहे एक चार पहिया वाहन पर सवार ड्राइवर ने बीच-बचाव कर घायल संचालक को जब इलाज हेतु अस्पताल लेकर जाने की कोशिश की तो मौके पर मौजूद असामाजिक तत्वों ने उसके चार पहिया वाहन को निशाना बनाते हुए क्षतिग्रस्त कर डाला।जिससे मौके पर और अफरा-तफरी  का माहौल कायम हो गया।बाद में किसी तरह घायल संचालक को क्षतिग्रस्त चार पहिया वाहन पर सवार करा कर उसे इलाज हेतु सदर अस्पताल में बृहस्पतिवार की रात्रि में भर्ती कराया गया।जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार की देखरेख में इलाज शुरू की गई।

उक्त घटित घटना बृहस्पतिवार की देर संध्या की बताई जा रही है।घटना के संबंध में घायल क्यामत ऑर्केस्टा संचालक सह जी.बी.नगर थाना क्षेत्र के दीनापट्टी निवासी रंभू मांझी( 35 वर्ष) ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर संध्या मेरे ही गांव के अमलेश मांझी, कमलेश मांझी, शैलेश मांझी, राकेश मांझी तथा अरुण सिंह नामक युवक मेरे क्वार्टर पर आए।और मुझसे 2021के 4 जून को सट्टा बांधने की बात कही।जब मेरे द्वारा बोला गया कि उस तारीख में मेरा सट्टा खाली नहीं है तो उपरोक्त लोग बार-बार हम पर दबाव बनाने लगे। जब मैं सट्टा बांधने से इंकार किया तो उपरोक्त सभी लोग अपने-अपने कमर से बेल्ट निकालकर मुझे दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया।

कई लोगों ने हाथ में पहने कड़ा से भी मुझे जबरदस्त पिटाई की।घटना के समय उसी रास्ते से मेरा एक साथी दीनदयालपुर गांव निवासी उपेंद्र कुमार मांझी अपनी कार से कहीं जा रहे थे कि तभी उनकी नजर हम पर पड़ी तो वे तुरंत गाड़ी को खड़ा कर मुझे अत्यधिक पिटाई खाने से बीच बचाव कर रोकने का प्रयास किया तथा जैसे ही मुझे अपनी गाड़ी में बैठा कर इलाज हेतु अस्पताल लेकर जाने की कोशिश करने लगे कि तभी उपरोक्त लोगों ने उनके कार को निशाना बनाते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया।घायल संचालक उपरोक्त लोगों के विरुद्ध एक लिखित शिकायत स्थानीय थाने को सुपुर्द किया है।खबर प्रेषण तक प्राथमिकी की सूचना नहीं है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026