तरवारा के ततवां टोला गांव में जमीनी विवाद को लेकर चाकूबाजी में एक युवक की मौत, एसपी के आदेश पर घटना में शामिल सभी आरोपित गिरफ्तार

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के ततवां टोला गांव में मंगलवार की देर रात चाकूबाजी की घटना में तीन लोग सादिद तौर पर जख्मी हो गए। जहां इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में एक युवक की मौत हो गयी। जबकि अन्य दो घायल हो गए। युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।चाकूबाजी की घटना में मृत युवक ततवां टोला गांव निवासी सिपाही यादव है।उधर घटना की सूचना जैसे हीं पुलिस कप्तान श्री शैलेश कुमार सिन्हा को मिली तो श्री सिन्हा के दिशा निर्देश के आलोक जी.बी.नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर श्री अखिलेश कुमार दल बल के साथ सिवान सदर अस्पताल पहुंचकर घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।इस बाबत इंस्पेक्टर श्री अखिलेश कुमार ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट होने लगी इस दौरान दोनों तरफ से चाकूबाजी होने लगी जिसमें चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल सिपाही यादव की मौत हो गयी।

उधर घटना के बाद बच्चों का का रो रो कर बुरा हाल है।वहीं पत्नी पति के शव को देख बेसुध पड़ी हैं।इस संबंध में इंस्पेक्टर श्री अखिलेश कुमार ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर चाकूबाजी की घटना हुई है।आगे की कार्रवाई एसपी श्री शैलेश कुमार सिंह के दिशा निर्देश के आलोक में की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026