Categories: पटना

चली शामियाना में अब तोहरे चलते गोली… ऑर्केस्ट्रा में डांस के बीच होने लगी ठांय-ठांय; वीडियो वायरल

पटना: बिहार के औरंगाबाद में एक विवाह समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में स्‍टेज पर जहां ऑर्केस्ट्रा डांसर ठुमके लगाते नज़र आ रही हैं वहीं सामने एक युवक पिस्‍टल निकालकर हवा में फायरिंग करते दिख रहा है। डांस के बीच में शुरू हुई इस ठांय-ठांय से वहां मौजूद हर शख्‍स चौंक गया। कुछ लोगों को डर भी लगा लेकिन फिर डांसर के ठुमकों और उसके साथ बज रहे ‘चली शामियाना में अब तोहरे चलते गोली…’ गाने के शोर में डर दब गया और हर तरफ माहौल की मस्‍ती छा गई।

मामला दाऊदनगर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि विवाह समारोह में ‘चली शमियाना में अब तोहरे चलते गोली’ गाना बज रहा था। स्‍टेज पर डांसर ठुमके लगा रही थी। तभी एक युवक स्‍टेज पर पहंचकर डांसर संग ठुमके लगाने लगता है। इधर, स्‍टेज के सामने एक अन्‍य युवक पिस्‍टल निकालकर फायरिंग शुरू कर देता है। समारोह में मौजूद लोगों के अनुसार युवक ने पिस्टल निकालने के बाद कई बार हवा में गोली चलाने की कोशिश की लेकिन गोली चली नहीं।

इसके बाद किसी ने वीडियो बनाने की बात कही तो युवक ने पिस्‍टल रख ली लेकिन थोड़ी देर बाद फिर से पिस्टल निकालकर उसने गोली चला दी। हालांकि गोली चलने का वीडियो कैप्चर नहीं हुआ लेकिन उसकी आवाज साफ सुनाई दे रही है। ये वीडियो बाद में किसी ने सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो पुलिस के पास भी पहुंचा है। हालांकि अभी तक कोई केस दर्ज होने या कार्रवाई होने की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026