Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

छेड़खानी व मारपीट मामले में दोनों तरफ से प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सेंदुरखा गांव की एक महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने मंगलवार को छेड़खानी की। इस मामले में पीड़िता के बयान पर थाने में प्राथमिकी कांड संख्या 134/19 दर्ज की गई है। आवेदन में महिला ने कहा है कि मंगलवार को शौच के लिए घर से बाहर गई थी। घर से महज 50 गज की दूरी पर सेंदुरखा तख्त के मुकेश कुमार मांझी झाड़ी से निकल कर मेरे साथ छेड़खानी करने लगा। मेरे चिल्लाने पर गांव के दिलीप कुमार दास, विकाश कुमार दास एवं छोटेलाल कुमार आए और मुझे बचाया। तब तक गांव के लोग भी जुट गए। वहीं सेंदुरखा तख्त के दुदुन मांझी ने थाने में प्राथमिकी कांड सं. 135/15 दर्ज कराते हुए कहा कि मेरा पुत्र मुकेश कुमार मांझी सोमवार की रात सेंदुरखा पांडेय टोला में एक तिलक समारोह में गया। नहीं लौटने पर मंगलवार को खोजबीन किया तो पता लगा कि पुराने विवाद को लेकर सेंदुरखा के प्रभु दास, दिलीप कुमार दास, छोटेलाल दास, विकाश कुमार दास, मनीष कुमार समेत 13 लोगों ने उसके पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया है। जब मैं मंगलवार को पूछने गया तो मुझे जाति सूचक गाली देते हुए मारने लगे। साथ ही मेरे बेटे का मोबाइल एवं सोने का चेन छीन लिया गया। पुलिस दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026