Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बरात में कुर्सी पर बैठने को लेकर मारपीट, एक घायल, दो पर प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के कचनार गांव में मंगलवार की रात बरात में कुर्सी पर बैठने को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट मे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक कचनार गांव निवासी रामाजी सिंह का पुत्र हरेंद्र सिंह हैं। इस मामले में घायल के पिता ने बुधवार को गांव के ही दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। घायल हरेंद्र सिंह के पिता रामाजी सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात गांव में बरात आई थी। बरात में मेरा पुत्र आर्केस्ट्रा देखने गया था।बरात में पहले से छोटू सिंह कुर्सी पर बैठा हुआ था और एक कुर्सी पर पैर रखा हुआ था। मेरा पुत्र उससे बैठने के लिए कुर्सी की मांग की तो छोटू सिंह मेरे पुत्र के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। उसी क्रम में मेरे पुत्र के पाकेट से 5 हजार रुपये नकद निकाल लिया। आसपास के लोगों ने दोनों के बीच के झगड़े को छुड़ाया। उसके बाद मेरा पुत्र जब आर्केस्ट्रा देखकर घर लौट रहा था तभी पहले से घात लगाए छोटू सिंह ने पुत्र पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस कारण सर फट गया अौर वहीं गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही हमलोग घटनास्थल पर पहुंचे घायल हरेंद्र सिंह को इलाज के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल ले गए। रामाजी सिंह ने सिसवन थाने में आवेदन देकर गांव के ही गोपाल सिंह एवं छोटू सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026