परवेज अख्तर/सिवान : डाउन बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट में सवार एक यात्री को नशाखुरानी गिरोह ने अपना शिकार बना कर उससे लूट पाट की घटना को अंजाम दिया। बेहोशी की हालत में उसे जंक्शन पर उतार कर जीआरपी ने सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। बेहोश यात्री की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र मड़कन निवासी राजा कुमार यादव के रूप में हुई। पास में मिले कागजात के आधार पर पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी। अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने बताया कि राजा नई दिल्ली में रहा कर काम करते हैं। रविवार को नई दिल्ली से बिहार संपर्क क्रांति में सवार होकर सिवान आ रहे थे तभी बीच में कहीं नशाखुरानी ने अपना शिकार बना लिया और सारा पूरा सामना लेकर फरार हो गए। उनके पास दो बैग था, जिसमें सामना व रुपया था। ट्रेन उतार कर सदर अस्पताल लाया गया। जहां इसका इलाज चला रहा है। खबर प्रेषण तक यात्री को पूरी तरह होश नहीं आया था।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…