Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

देर शाम छात्र का शव पहुंचा उसके घर, कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान : पटना रहकर इंटर की पढ़ाई की तैयारी कर रहे सिवान शहर के भावनाथ मंदिर समीप रहने वाले एक छात्र का शव शुक्रवार की देर शाम उसके घर पहुंचा। शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने उसके शव का दाह संस्कार कर दिया। इस मामले में मृत छात्र के परिजनों ने बताया कि आकाश कुमार इंटर की पढ़ाई के लिए पटना में रहकर तैयारी करता था। गुरुवार को वह सिवान ट्रेन से लौट रहा था। हाजीपुर में उसने जनसेवा ट्रेन से दोपहर साढ़े तीन बजे वीडियो कॉल कर घरवालों को इसकी जानकारी दी। लेकिन देर रात तक जब वह अपने घर नहीं पहुंचा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई और पूरी रात सभी ने उसकी तलाशी की। इस क्रम में उसका मोबाइल बंद आ रहा था। सिवान जंक्शन पर आने वाले सभी ट्रेनों में परिजनों ने आकाश की तलाशी ली, लेकिन उसका सुराग नहीं मिला।इसके बाद गोरखपुर में जीआरपी को सूचना देकर जनसेवा ट्रेन को 45 मिनट रोकर जांच करवाई गई, लेकिन सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजन थक हार कर घर आ गए। शुक्रवार को आकाश के दोस्त ने एक अखबार में छपी खबर की तस्वीर खींचकर आकाश के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने इसके बाद उक्त स्थल पर गए और वहां जीआरपी से संपर्क कर शव की शिनाख्त की। आकाश के शव की पहचान परिजनों ने हाथ में पहने हुए ब्रेसलेट और मिले बैग से की और शव को देर शाम लेकर घर आए। जानकारी के अनुसार आकाश का शव क्षत विक्षत था, परिजनों ने बताया कि उसका मोबाइल भी गायब है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026