Categories: पटना

वर्चस्व की लड़ाई में मुखिया के भाई की हत्या, गुस्साए लोगों ने थाने पर किया प्रदर्शन

पटना: पूर्व विवाद को लेकर सीतामढ़ी जिले के आबापुर गांव में शनिवार को मुखिया के छोटे भाई की तेज धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। मृतक के पेट में तेज धार वाले हथियार के कई जख्म मिले हैं। मृतक की पहचान मुखिया जकउल्लाह उर्फ जकी के छोटे भाई मो. नसरुल्लाह उर्फ नसर (40) के रूप में की गई। इस दौरान मारपीट की घटना में अन्य आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये। गंभीर रूप से जख्मी मो. ज्याउल्लाह उर्फ गोरे, मो. मोसफ्फिर और मो. यासिर को पीएचसी पुपरी में भर्ती कराया गया है। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर पुपरी थाने पर प्रदर्शन किया। पुपरी-सैदपुर पथ को लोहे का पाइप से जाम कर दिया। साथ ही थाने के बाहर पुलिस के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। लगभग दो घंटे तक सड़क जाम रखा।

जख्मी ज्याउल्लाह ने पुलिस को बताया कि उसके परिवार से गांव के कुछ लोगों को राजनीतिक वर्चस्व को लेकर पूर्व से विवाद रहा है। पंचायत चुनाव में भी उसके भाई मो. जकाउल्लाह पर दिल्ली में कातिलाना हमला हुआ था। जिसमें गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। स्लीपिंग व्हील चेयर पर रहकर जकाउल्लाह पंचायत चुनाव में मुखिया पद पर निर्वाचित हुए। इस बीच गांव में सब कुछ सामान्य रहा है।

एक सप्ताह पूर्व गांव में एक महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना घटी थी, जिसमें स्थानीय मो. शमीम को आरोपित बनाया गया है। पीड़ित महिला पर केस उठाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। जबकि उसका भाई पीड़िता को न्याय दिलाना चाहता है। इसी क्रम में शनिवार को पूर्व सरपंच मो. उबैदुल्लाह के नेतृत्व में हरवे हथियार से लैस होकर घर पर हमला कर दिया गया है। तेज हथियार से जानलेवा हमला में सभी लोगों को आरोपितों ने जख्मी कर दिया है। गंभीर रूप से जख्मी नसरुल्लाह को अस्पताल ले जाया गया है जहां चिकित्सक डॉ. रामाशंकर प्रसाद ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024