परवेज अख्तर/सिवान : महादेवा में दो गुटों में मारपीट व फायरिंग के मामले में दूसरे पक्ष द्वारा भी रविवार को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दूसरे पक्ष से रामदेवनगर निवासी आरोपित मुकेश के पिता गोपाल यादव ने बताया कि उनका बेटा और भतीजा मिथुन यादव दवा लेने संजय होमियो हॉल गए थे। इसी बीच हकाम निवासी साधु यादव का बेटा सौरभ और अन्य युवकों ने उसे घेर लिया। उसी समय मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी हीरालाल महतो का बेटा कुख्यात रॉबिन महतो भी पहुंचा गया और हथियार दिखाकर 570/17 केस उठाने का दबाब बनाने लगा और सौरभ के कहने पर फायरिंग की। गौरतलब हो कि महादेवा के पप्पू हत्याकांड में रॉबिन और हकाम गांव निवासी करण मुख्य आरोपित है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…