दारौंदा में भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, एसिड फेंकने का आरोप

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के सतजोड़ा गांव में रविवार की रात्रि आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया गया। इससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों का प्राथमिक उपचार कराने के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जहां स्थिति गंभीर होने के कारण डाक्टर ने पटना रेफर कर दिया। एसिड से झुलसे लोगों की पहचान सतजोड़ा गांव अंकित कुमार सिंह, रवि भूषण सिंह, संध्या कुमारी, अनिष्का कुमारी, प्रिया कुमारी के रूप में हुई है। घायल अंकित कुमार सिंह ने इस मामले में चेहरे एवं सीना पर तेजाब फेंकने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

जानकारी के अनुसार सतजोड़ा निवासी रवि भूषण सिंह व मुन्ना सिंह के परिवार के बीच भूमि विवाद हुआ था। इसी बीच रविवार की रात दोनों पक्ष सामने आ गए। एक पक्ष के अंकित कुमार ने अपने आवेदन में बताया है कि रविवार की रात मैं अपने घर से आ रहा था तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने मुझ पर एसिड से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आए परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के रविभूषण सिंह ने मुन्ना सिंह के परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है कि उनके बेटे को 13 अक्टूबर को मुन्ना सिंह के परिवार वालों ने करंट देकर मारने की कोशिश की थी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024