Categories: पटना

पिछले 72 घंटों में सारण जिलान्तर्गत आगामी त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव 2021 के मद्देनजर विशेष अभियान चलाकर कुल 87 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया

पटना: इस दौरान हत्या / हत्या के प्रयास के कांडो में 14 एवं मद्यनिषेध के कांडो में कुल 45 अभियुक्तों को गिरफतार किया गया तथा कुल 633.725 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया। पुलिस अधीक्षक , सारण द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव 2021 के मद्देनजर असमाजिक तत्वों / अपराधकर्मियों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन / बिक्री / भंडारण / निर्माण / परिवहन आदि पर पूर्णरूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक -19.09.2021 , 20.09.2021 एवं 21.09.2021 को विशेष अभियान चलाकर कुल 87 ( सतासी ) अभियुक्तों को गिरफ्तार कर देशी कट्टा -01 , कारतूस का खोखा -01 , मोटरसाईकिल -09 , बोलेरो -01 , सूमो विक्टा -01 , कार -02 , टेम्पू -01 , बैनर -2 , स्पीकर -04 , साईकिल -01 तथा 633.725 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया।

गुप्त सूचना के आधार पर दिनांक -19.09.21 को मकेर थानान्तर्गत पूरे छपरा मोड़ से 04 मोटरसाईकिल एवं 01 साईकिल के साथ दो अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर 20 लीटर देशी शराब जप्त किया गया। अन्य गिरफतारी एवं बरामदगी निम्न प्रकार है :

1. कुल गिरफतारी : 87
2. मद्य निषेध के कांडों में गिरफतारी : 45
3. हत्या / हत्या के प्रयास के कांडों मे गिरफतारी : 14
4. अवैध आग्नेयास्त्र : 01 ( देशी कट्टा / पिस्टल )
4. जप्त शराब : 633.725 ली०
5. शराब भट्ठी ध्वस्त : 37
6. जप्त अन्य : मोटरसाईकिल -09 , कारतूस का खोखा -01 , बोलेरो -01 , सूमो विक्टा -01 कार -02 , टेम्पू -01 , बैनर -02 . स्पीकर -04 , डण्डा -05 , चाकू -03 , चुल्हा -01 , ड्रम -01 , तसली -01 एवं साईकिल -01
7. वाहन चेकिंग : 118500 / -रूपया

दिनांक -19.09.21 को परसा थानान्तर्गत पचलख से 06 अभियुक्त को गिरफ्तार कर 40 लीटर देशी शराब जप्त किया गया।

दिनांक -21.09.21 को मॉझी थानान्तर्गत मठिया पंचायत में आर्दश आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में प्रचार वाहन अल्टो कार -01 एवं चुनाव प्रचार हेतु स्पीकर -02 जप्त करते हुए मुखिया प्रत्यासी सुनैना देवी पर प्राथमिकि दर्ज की गई।

दिनांक -21.09.2021 को खैरा / नगरा ओ० पी० थानान्तर्गत 02 अभियुक्त को गिरफ्तार कर 100 लीटर देशी शराब एवं 01 मोटरसाईकिल जप्त किया गया।

जिलान्तर्गत आगामी त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव 2021 के मद्देनजर असमाजिक तत्वों / अपराधकर्मियों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन / बिक्री / भंडारण / निर्माण / परिवहन आदि पर पूर्णरूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हेतु सारण पुलिस द्वारा इसी प्रकार आगे भी लगातार कार्रवाई की जाती रहेगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026