छपरा: सारण जिले के परसा- मकेर और दरियापुर प्रखंड में अंतिम चरण का पंचायत का चुनाव शांतिपूर्वक ढंग से शुरू हुआ और सुचारू रूप से चल रहा है कहीं से भी मतदान बाधित होने की कोई भी सूचना नहीं है। सवेरे से ही मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी लाइनें देखी जा रहे हैं । इसके बाद भी मतदान करने अपने-अपने बूथों पर पहुंच कर लाइन में लगे गौरतलब है कि बिहार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के ग्यारवें और अंतिम चरण को लेकर आज मतदान हो रहा है।
बिहार में पंचायत चुनाव के लिए 11 चरणों में मतदान को पूरा किया जाएगा 11वीं चरण का मतदान आज हो रहा है हालांकि सभी बूथों पर सुरक्षा बल के जवान जिसमें बिहार पुलिस ,सैफ, बीएमपी के साथ कई सुरक्षा बल के जवान भी तैनात हैं वहीं जिला और पुलिस प्रशासन ने त्रिस्तरीय चुनाव पंचायत को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर ली है। पिछले 2 दिनों से सारण के एसपी और वरीय पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में एरिया डोमिनेशन और फ्लैग मार्च का आयोजन किया जा रहा है और सभी से भयमुक्त होकर बिना किसी के बहकावे में आकर मतदान करने की अपील लोगों से की जा रही है।
अपने पंचायत चुनाव को लेकर।आधी आबादी की भूमिका काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि आधी आबादी ने घरों से निकलकर अपना पंचायत प्रतिनिधि चुनने के लिए बूथों पर लंबी-लंबी लाइन लगाकर मतदान किया है इसके साथ ही इस पंचायत चुनाव में एक बात और देखने को मिली है कि उम्र पंचायत चुनाव में बाधा नहीं बनी है और लगभग 93 साल के बुजुर्ग ने भी इस पंचायत चुनाव में अपना मतदान किया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…