परवेज अख्तर/सिवान : मंगलवार का दिन मंडल कारा के लिए भारी रहा। सुबह में जहां हत्या के आरोप में बंद एक बंदी की इलाज के क्रम में मौत हो गई वहीं देर शाम हत्या के ही आरोप में जेल में बंद दूसरे बंदी की हालत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में जेल प्रशासन द्वारा लाया गया। जहां उपचार के क्रम में बंदी की स्थिति नाजुक होने के कारण उसे चिकित्सकों ने अस्पताल में भर्ती कर लिया। बंदी प्रभुनाथ राम है। चिकित्सकों ने बताया कि इसे हार्ट अटैक का दौरा आया है। साथ ही शरीर के कई अंग में भी लकवा का असर है। फिलहाल उसे भर्ती कर दिया गया है। बता दें कि मंगलवार की सुबह में भाजपा नेता के भाई की मौत इलाज के क्रम में होने के बाद परिजनों ने कुछ देर के लिए हंगामा किया था। वहीं देर शाम दूसरे बंदी की हालत बिगड़ने के बाद जेल प्रशासन काफी परेशान दिखा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…