मैरवा में प्रेम प्रसंग में युवक की गला घोंटकर हत्या, तनाव

  • पुलिस तीन नाबालिग लड़की सहित उसकी मां को लिया हिरासत में
  • थाना क्षेत्र के श्रीनगर का रहने वाला है 25 वर्षीय युवक नीरज कुमार

परवेज अख्तर/सिवान: प्रेम प्रसंग में एक युवक की गला घोंटकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना थाना क्षेत्र के बरासो गांव के वृंदावन मुहल्ले की है. शव को जामुन के पेड के नीचे रख दिया गया था. पुलिस परिजनों से शव की पहचान कराकर पोस्टमार्ट के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के श्रीनगर के रामाशंकर पासवान के पुत्र 25 वर्षीय नीरज पासवान के रूप में हुई. पुलिस ने घटना स्थल से दो मोबाइल और मृतक के पॉकेट से एक बाइक की चाभी बरामद किया है. पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जिसमें तीन नाबालिग लड़की और दो महिला हैं. इधर घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीखपुकार मच गयीं. हत्या की सूचना मिलते ही मृतक के मुहल्ले के दर्जनों लोग तथा माले कार्यकर्ता घटना स्थल पर पहुंचे.

आक्रोशित होकर घर को आग के हवाले की बात करने लगे. जिससे पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामला को शांत कराया. तनाव के बाद पुलिस मौके पर कैंप कर रही थी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक नीरज पासवान ने शादी से लौटने के बाद वृंदावन गांव में गुरुवार की रात एक एक झोपड़ीनुमा मकान में प्रवेश किया. उसमें एक लड़की सोई हुई थी. अचानक उसकी नींद टूटी और युवक को देखा तो हल्ला हंगामा करने लगी. उसके बाद परिवार के अन्य लोग भी उठ गए. बताया जाता है कि उसके बाद उसकी पिटाई कर गला घोंटकर हत्या के बाद शव को घर के सामने जामुन के खेत में फेंक दिया. वहीं घटना को अंजाम देने के बाद दो महिला अस्पताल जाने के बहाने फरार हो गयी. पुलिस ने घर में मौजूद तीन लड़कियों में से जिसके साथ घटना हुई उस लड़की से फर्द बयान लेते हए अस्पताल से उसकी मां और बड़ी बहन को भी हिरासत में ले लिया. प्रभारी थानाध्यक्ष सीडी सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया गया. पुलिस ने एक ही परिवार के पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026