Categories: पटना

MLC चुनाव में कांग्रेस ने RJD से सात सीटों की रखी मांग…कहा- इससे कम नहीं करेंगे बर्दाश्त…

पटना: बिहार में इसी साल बिहार विधान परिषद के 24 सीटों के लिए चुनाव होना है. त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के मत से बिहार में होने वाले इस चुनाव के लिए अभी अधिसूचना जारी नहीं हुई है. ऐसी संभावना है कि मार्च महीने में चुनाव कराई जा सकती है।

लेकिन चुनाव को लेकर अभी से ही सभी पार्टियों में गतिविधियां तेज हो गईं हैं. सबसे ज्यादा खींचतान महागठबंधन में देखने को मिल रहा है. लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी ने एमएलसी चुनाव की 24 सीटों पर प्रत्याशियों को उतारने के लिए पूरी तैयारी कर लेने का दावा किया है।

आरजेडी की ओर से नौ सीटों पर अपने प्रत्याशियों की सूची तैयार कर लेने की बात सामने आ रही है. हालांकि, इस संबंध में आरजेडी के कोई भी पदाधिकारी कुछ नहीं बता नहीं रहे हैं. इधर, आरजेडी की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने सात सीट से कम पर नहीं मानने का नारा बुलंद कर लिया है. ऐसे में फिर एक बार दोनों पार्टियों के बीच खींचतान शुरू हो गई है।

कांग्रसे की इस मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, ” बिहार विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने अकेले लड़ कर के देख लिया कि क्या हाल हुआ. अब कांग्रेस अकेले लड़ने का भूल नहीं करेगी. वो समझ गई है कि आरजेडी का साथ जरूरी है. कांग्रेस के साथ आरजेडी का नेचुरल एलायंस रहा है. हमने कई चुनाव साथ लड़े हैं. ऐसे में विधान परिषद के चुनाव को लेकर भी सब कुछ तारीखों के एलान के बाद तय हो जाएगा।

इधर, बिहार कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष समीर सिंह ने साफ तौर पर कहा कि सात सीट पर हमारे पास जीतने लायक उम्मीदवार हैं. वैसे तो हमारी 10 से 11 सीटों पर हमारी पकड़ बहुत मजबूत है, इसमें कोई संदेह नहीं है. लेकिन गठबंधन धर्म को कायम रखने के लिए हाईकमान का निर्देश होता है, तो वैसी परिस्थिति में हाईकमान की भावनाओं के अनुरूप सात सीट पर लड़ने पर भी सहमति बन सकती है. लेकिन उससे कम तो बर्दाश्त नहीं होगा।

समीर सिंह ने पुरानी बातों को दोहराते हुए कहा कि उपचुनाव के बाद राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने स्पष्ट रूप से बयान दिया था कि कांग्रेस हाईकमान से मेरी बातचीत हो गई है और विधान परिषद के चुनाव में हम कांग्रेस को भी सीट देंगे. ऐसे में हम तैयारियों में लगे हुए हैं, हमें कोई दिक्कत नहीं है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024