Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

जेडीयू के समीक्षा बैठक में थानेदार की मनमानी पर उठे सवाल

परवेज़ अख्तर/सिवान:- शहर के जिप्सी कैफे में शुक्रवार को जेडीयू की समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं से पंचायत तक जेडीयू के संगठन की मजबूती को चर्चा की गई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव संजय वर्मा व प्रदेश मुख्यालय प्रभारी मृत्युजंय सिंह के समक्ष कार्यकर्ताओं की अनदेखी को ले कई मामले उठे। प्रखंड अध्यक्षों ने कहा की प्रखंड में थानेदार की मनमानी चलती है, थानेदार जनता की सेवा नहीं करते हैं। बैठक में जेडीयू के स्थायी जिलाध्यक्ष का मुद्दा उठा। मैरवा के प्रखंड अध्यक्ष मुरली पटेल ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कुछ कहने का क्या फायद जब बात उठाने पर ऊपर तक बात जाती ही नहीं।  समीक्षा में जेडीयू के पूर्व जिलाध्यक्ष मंसूर आलम ने कहा कि सिवान संसदीय क्षेत्र में जेडीयू के चार विधायक व दो एमएलसी हैं। उन्होंने यहां से एक जनप्रतिनिधि को मंत्री बनाए जाने की मांग राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश मुख्यालय प्रभारी से की। जेडीयू के राष्ट्रीय सचिव संजय वर्मा ने कहा कि पूरे जिले में समीक्षा कार्यक्रम पार्टी बूथ व पंचायत स्तर तक कर रही है। समीक्षा बैठक में दिशा निर्देश दिया गया कि जो इनकी बात है वह आगे पार्टी के वरीय पदाधिकारियों के समक्ष रखी जाएगी। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष संगीता यादव, जीरादेई विधायक रमेश सिंह कुशवाहा,प्रभारी जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल, जेडीयू नेता अजय सिंह, मंसूर आलम, मुर्तुजा अली कैसर, निभा सिंह, चंद्रकेतु सिंह, लालबाबू  प्रसाद, शंभु गुप्ता, विजय प्रसाद वर्मा व आदि पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024