सिवान के ग्रामीण क्षेत्रों में व्रतियों ने भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर की सुख समृद्धि की कामना

✍️परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के विभिन्न प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में लोक आस्था और सूर्योपासना का महापर्व छठ पूजा सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। छठव्रती व स्वजनों ने भगवान सूर्य की पूजा कर सुख समृद्धि की। छठ गीतों से वातावरण गूंज उठा। इसके अलावा छठ व्रतियों ने अन्य देवी-देवताओं की पूजा अर्चना के बाद पारण कर चार दिवसीय अनुष्ठान छठ महा पूर्व का समापन किया। मौके पर स्वजन छठव्रतियों का अभिवादन कर आशीर्वाद लिया। आशीर्वाद लेने का सिलसिला देर तक चलता रहा। घाटों की आकर्षक सजावट की गई थी। बच्चों द्वारा खूब आतिशबाजी की गई। ज्ञात हो कि 17 नवंबर को छठव्रती नहाय खाय के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान छठ पूजा की शुरुआत की। इसके बाद 18 नवंबर की शाम खरना, 19 नवंबर की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य तथा 20 नवंबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान छठ महापर्व का समापन किया।

छठ गीतों से गूंजता ग्रामीण क्षेत्र :

चार दिवसीय अनुष्ठान छठ पूजा के अवसर पर छठ गीतों से पूरा वातावरण गूंजता रहा। इस दौरान छठव्रती व अन्य महिलाएं केलवा से फरेला घवद से… रुनकी, झुनकी बेटी मांगी ले, पढ़ल पंडितवा दामाद…, उग उग सूरज हो देवा, भइले अर्घ्य के बेरिया… आदि छठ गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया था।

साष्टांग दंडवत की रही परंपरा :

जिला मुख्यालय समेत विभिन्न प्रखंडों में साष्टांग दंडवत की परंपरा देखने को मिली। कई श्रद्धालु अपने घरों से छठ घाट तक साष्टांग दंडवत करते हुए पहुंचे और भगवान सूर्य की आराधना की। इसके अलावा कई श्रद्धालुओं को घंटों पानी में खड़े रहकर भगवान सूर्य की आराधना करते देखा गया। इन श्रद्धालुओं की भक्ति देखकर अन्य लोगों में भक्ति भावना देखने को मिली।

प्रसाद वितरण की लगी रही होड़ :

छठ पूजा के बाद एक-दूसरे के बीच प्रसाद वितरण करने की होड़ लगी रही। छठ घाटों पर कई श्रद्धालु तो भीख के रूप में प्रसाद मांगते देखे गए। इसके अलावा श्रद्धालु अपने रिश्तेदारों एवं ईष्ट मित्रों के यहां देर शाम तक प्रसाद वितरित करते देखे गए।

एक-दूसरे के सहयाेग में लीन दिखे श्रद्धालु :

छठ पूजा में लोग आपसी भेदभाव भाव भूलकर घाट की साफ-सफाई, सजावट, सड़क की सफाई तथा भगवान सूर्य को अर्घ्य देने तक एक-दूसरे का सहयोग करते देखे गए। लोगों में एक-दूसरे के प्रति आपसी सद्भाव व भाइचारे की संभावना देखी गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026