Categories: पटना

बिहार के इस सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गार्ड और दाई कराती हैं प्रसव, वीडियो वायरल

पटना: बेतिया के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल(जीएमसीएच) में बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। यहां डॉक्टर गायब रहती हैं और उनके बदले प्रसव वार्ड में दाई और महिला गार्ड प्रसव कराती है। जीएमसीएच के प्रसव वार्ड का एक ऐसा हीं वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें महिला डॉक्टर अनुपस्थित हैं और दाई, गार्ड और नर्स मिलकर प्रसव करा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद जीएमसीएच में हड़कम्प मच गया है और उपाधीक्षक ने जांच के आदेश दे दिए हैं। दरअसल जीएमसीएच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक प्रसूता को 4-5 महिलाएं घेरी हुई हैं। एक महिला ऊंचे टेबल पर चढ़कर उसका पेट दबा रही है। वीडियो में जीएनएम भी दिख रही है। हालांकि हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर की गैरमौजूदगी में गार्ड, दाई और नर्स प्रसव करा रही हैं। अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. श्रीकांत दुबे ने बताया कि प्रसूति वार्ड में दाई व महिला गार्ड द्वारा प्रसूता का प्रसव पेट दबाकर करने का वीडियो मेरे संज्ञान में नहीं आया है। अगर ऐसा हुआ है तो यह गलत है। पेट दबाने से भीतर किसी अंग को नुकसान पहुंच सकता है। इस मामले में छानबीन की जाएगी। मामला सत्य पाया गया तो दोषी कर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।

रेफर मरीज को भी देखने के लिए महिला चिकित्सक नहीं आती

जीएमसीएच के प्रसूति वार्ड में महिला चिकित्सक कभी-कभार ही आती है। जीएनएम, दाई व महिला गार्ड ही अधिकांश प्रसव कराती है। शनिवार को सिकटा के मसवास की रहने वाली ललिता देवी ने सिकटा पीएचसी में पुत्री को जन्म दिया था। तबियत अधिक खराब होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जीएमसीएच रेफर कर दिया। प्रसूति वार्ड में ललिता देवी के पास उनकी मां बलथर निवासी सुंदरपती देवी मौजूद थी। दोपहर के दो बजे चुके थे। सुंदरपती ने बताया कि 10 बजे वे लोग जीएमसीएच में पहुंचे हैं। लेकिन अभी तक कोई चिकित्सक मरीज को देखने के लिए नहीं आया है। इस संबंध में गायनी विभाग की इंचार्ज डॉ. सुधा भारती से संपर्क करने का प्रयास किया गया। लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया है।

चिकित्सक के नहीं रहने पर प्रसूता की मौत

चिकित्सक के नहीं रहने पर एक और मरीज ने जीएमसीएच में दम तोड़ दिया। इस बार महिला चिकित्सक के प्रसूती वार्ड से अनुपस्थित थी। महनागनी की प्रसूता अनिता देवी (35) वार्ड में भर्ती कराया गया था। लेकिन इलाज के अभाव में शनिवार दोपहर उसकी मौत हो गई। उपाधीक्षक श्रीकांत दुबे ने बताया कि अधिक खून निकलने से प्रसूता की मौत होने की जानकारी मिली है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026